Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

भाजपाइयों ने गिनाई साढे 4 साल की उपलब्धियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े 4 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान तथा कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार की खूब पीठ थपथपाई।

इसके अलावा मेरठ दक्षिण से भाजपा विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि गगोल में क्रांतिकारियों का संग्रहालय बनाया जा रहा है, जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दी है। इसके अलावा भी शूटिंग रेंज गगोल में बनाई जा रही है। उसके लिए धन राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

07 8

डॉ सोमेंद्र तोमर ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी विकास की राह पर दौड़ रहा है। तीसरी पीसी कैंट के भाजपा विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने की।

उन्होंने कहा कि कैंट क्षेत्र में कई बड़ी योजनाओं को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। 130 बेड का हॉस्पिटल निर्माणाधीन है, जो जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडाराज खत्म हुआ है। भाजपा विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के साथ नीरज मित्तल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विभोर चौधरी, संजय त्रिपाठी, पंकज चौधरी, मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, गणेश अग्रवाल व राजेश खन्ना आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img