Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एक्टर प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी कृष्णम राजू ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। यू.वी कृष्णम का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीबन तीन बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के रेबल स्टार माने जाते थे और उन्होंने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया है। लेकिन शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कृष्णम राजू पैन इंडिया स्टार प्रभास के अंकल हैं और इस दुख की घड़ी में प्रभास अपने अंकल के परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं, अभिनेता के निधन के बाद साउथ सिनेमा के तमाम सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह जानकर दुख हुआ कि तेलुगू सिनेमा के चहेते सितारे और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू कृष्णम राजू गारू हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से लाखों दिल जीते और समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उनका निधन हमारे तेलुगु सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ देता है। मेरी संवेदना।

साउथ के डायरेक्टर मारुति ने भी सोशल मीडिया पर कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ये जानकर बेहद दुख हुआ कि दिग्गज एक्टर और रेबल स्टार कृष्णम राजू हमारे बीच नहीं हैं। प्रभास गारू और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान कृष्णम राजू सर की आत्मा को शांति दें। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।’

कृष्णम राजू के करियर की बात करे तो सिनेमा में कदम रखने से पहले वह एक पत्रकार थे। साल 1996 में उन्होंने फिल्म ‘चिलाका गोरनिका’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने दिग्गज एक्टर एनटी रामा राव और अक्किनेनी नागश्वर राव के साथ कई फिल्मों में काम किया। कृष्णम राजू लगभग 183 फिल्मों में नजर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img