Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एडीजी ने किया रामलीला और रावन दहन स्थल का निरीक्षण

  • एसपी समेत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: डीआइजी/एडीएजी सुधीर कुमार सिंह ने शामली शहर के हनुमान धाम में चल रहे रामलीला और रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने दशहरा मेला को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी किया।

औराई क्षेत्र के उगापुर के पास नरथुआ गांव में रविवार की देर रात अग्निकांड होने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट किया गया। इसके चलते सोमवार शाम डीआइजी सहारनपुर/एडीजी सुधीर कुमार सिंह शामली शहर के हनुमान धाम में चल रहे रामलीला का निरीक्षण करने पहुंचे। एडीजी ने हनुमान धाम पर बजरंग बली के दर्शन करने के बाद रामलीला के मंच का निरीक्षण किया। साथ ही दशहरा मेला और रावण दहन स्थल का भी निरीक्षण किया। एडीजी ने अधिकारियों व मंदिर कमेटी के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस-फोर्स के साथ शहर के हनुमान रोड, वर्मा मार्किट, वीवी इंटर कालेज रोड, सिटी बिजली घर रोड, एमएसके रोड पर पैदल मार्च किया।

इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, सीएफओ दीपक शर्मा, कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी, महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी, टीएसआइ संजय राणा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img