Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

चोरी की बाइकों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोर

  • बाइक चोर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद की

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पदार्फाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइके बरामद हुई हैं। बदमाश चोरी की बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें हरियाणा में बेचते थे।

रविवार देर रात कैराना कोतवाली पुलिस यमुना ब्रिज पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइकों पर सवार संदिग्ध युवकों को रोककर पुलिस ने कागजात मांगे लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जांच करने पर दोनों बाइक चोरी की पाई गई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल व मोनू निवासीगण गांव शेखुपुरा थाना आदर्शमंडी बताए। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने भूरा बाईपास चौराहा ओवरब्रिज के नीचे बैठे दो साथियों की घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने यहां से भी चोरी की दो बाइके बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के तीसरे आरोपी ने अपना नाम रोकी निवासी गांव कंडेला बताया कि जबकि फरार आरोपी का नाम लोकेश निवासी गांव भूरा बताया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया है।

हरियाणा में विक्रय करते थे चोरी की बाइके

कैराना: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह अधिकतर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में खड़ी बाइकों को मौका पाकर चोरी कर लेते थे। आरोपियों ने दो बाइक कोतवाली क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी की थी। जबकि एक बाइक संजय आटो मोबाइल की दुकान के पास से भी चुराई थी। शेष दो बाइके हरियाणा के अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हरियाणा के पानीपत और करनाल में सस्ते दामों पर विक्रय किया करते थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के चौथे साथी की गिरफ्तारी के बाद चोरी की कुछ अन्य बाइकें भी बरामद होने की संभावना हैं, जिसकी तलाश में दबिशें दी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img