Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मोदीपुरम से मोहिउद्दीनपुर तक एडीजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण तैयारियां तेज करने पर दिया जोर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एडीजी ने कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मोदीपुरम से लेकर मोहिउद्दीनपुर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने डीआईजी व एसएसपी को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी अभी से अपनी तैयारियां तेज कर लें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में किसी भी कांवड़ियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किया जाए।

शनिवार को सबसे पहले एडीजी भानु भास्कर मोदीपुरम पुल तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने डीआईजी कलानिधि नैथानी व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व एसपी सिटी आयुष विक्रम के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मोदीपुरम से आनी वाली डाक व बड़ी कांवड़ियों पर विशेष नजर रखी जाए। इसके साथ कांवड़ियों की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि आठ मार्गों पर कांवड़ियों का आगमन होता है। इसके बाद एडीजी पल्लवपुरम फेज-1 में पहुंचे। वहां भी कांवड़ियों के सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए। इसके साथ वह कंकरखेड़ा हाईवे चौकी, परतापुर हाईवे, मोहिउद्दीनपुर चौकी, शॉप्रिक्स मॉल चौकी चौराहा, बिजली बम्बा चौकी चौराहा एवं हापुड़ अड्डे चौराहे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने कांवड़ मार्गों का भ्रमण किया। डीआईजी व एसएसपी को कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को ये दिए टिप्स

कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल किया जाए तैनात।

बाइक एंबुलेंस की की कांवड़ मार्ग पर की जाए व्यवस्था।

कांवड़ मार्गों व मंदिरों के आसपास साफ-सफाई।

पथ प्रकाश, झांड़ियों की छंटाई, संवेदनशील स्थानों पर कैमरों की व्यवस्था।

विद्युत सुरक्षा, सड़क मरम्मत तथा कांवड़ के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर निगरानी रखने।

बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था।

डीजे कांवड़ में डीजे की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो।

डीजे में आपत्तिजनक गाने न बजाये जाये।

सोशल मीडिया सेल बनाया जाए।

कांवड़ यात्रा के दौरान आयोजन एवं दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान रखा जाये।

सड़क दुर्घटना, विद्युत दुर्घटना, पशुओं से होने वाली दुर्घटना, डूबना, खाने से होने वाली दुर्घटना तथा आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर नजर रखी जाए।

कांवड़ यात्रा: बैरिकेडिंग और सफाई का काम हुआ शुरू

कांवड़ यात्रा का समय नजदीक आते ही प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांवड़ गंगनहर पटरी पर बैरिकेडिंग और सफाई का काम तेज कर दिया गया है। इसके अलावा विद्युत खंभों पर पॉलीथिन लपेटनी शुरू कर दी गई है। ताकि इन खंभों के कारण किसी भी प्र्रकार के हादसे से बचा जा सके। वहीं अधिकारी भी कांवड़ पटरी का निरीक्षण करने के साथ ही लगातार मीटिंग करके तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

बता दें कि आगामी 12 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। मगर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी से दूर दराज के कांवड़िया समय से पहले ही आने शुरू हो जाते हैं। पटरी से हर साल राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों के लाखों की संख्या में कांवड़िया गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा का समय नजदीक आते ही प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर सफाई कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा जिन जगह पर क्रश बैरियर टूटे पड़े हैं, वहां पर बैरिकेडिंग का काम भी शुरू हो गया है। साथ ही विद्युत खंभों पर पॉलीथिन लपेटने का काम किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके। शनिवार को भी सफाई और बैरिकेडिंग का कार्य युध्द स्तर पर जारी रहा। वहीं अधिकारी भी लगातार पटरी का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही रोजाना मीटिंग करके तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की लापरवारही बरतने के मूंड में नहीं है।

सेवा शिविर के लिए आवेदन शुरू

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की सेवा करने के लिए करीब 100 से अधिक सेवा शिविर लगाए जाते हैं। कांवड़ यात्रा का समय नजदीक आते ही शिविर संचालकों ने भी प्रशासनिक अनुमति के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। शनिवार तक सरधना एसडीएम के यहां कुल 11 आवेदन प्राप्त किए जा सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img