Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

एडीजी ने मुख्य बाजारों में निकाला पैदल मार्च

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में चल रही भीड़ को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एडीजी रेंज ने अर्द्धसैनिक बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान एडीजी के साथ अर्द्धसैनिक बल के अलावा थाना पुलिस भी भारी मात्रा में रही।

वहीं, आगामी दो दिन तक बाजारों में अपराधियों की निगहबानी के लिए पुलिस भी सादी वर्दी में रहेगी। एडीजी रेंज राजीव सभरवाल , आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार की देर शाम को अर्द्धसैनिक बल के साथ कानून व्यवस्था परखने के लिए सराफा बाजार समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च निकाला।

07 3

उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहे और सभी छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। इसके साथ सभी थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में मार्च निकालते हुए हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर उनके नाम-पते नोट किए। वहीं, कुछ लोगों को जमकर फटकार भी लगाई।

सादी वर्दी में रहेगी पुलिस

आगामी त्योहारो में अपराधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य बाजारों में सदी वर्दी में पुलिस मौजूद रहेगी। एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वह त्योहारों में पूरी तरह अलर्ट रहे और संदिग्धों पर नजर रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस वक्त बाजारों में पूरी भीड़ जुट रही है। भीड़ का फायदा उठाते हुए चोर भी हाथ साफ करने लगते हैं, ऐसे में बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img