- नागरिक सूचना ऐप पर विभागीय अधिकारी अपने विभाग की सूचना करें अपडेट
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: गुरूवार को एडीएम ने नागरिक सूचना ऐप का विमोचन कर दिया है और नागरिक सूचना ऐप पर विभागीय अधिकारी अपने विभाग की सूचना अपडेट कर सकेंगे और उनको इसके लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी ई गवर्नेंस बागपत अमित कुमार द्वारा गुरूवार को एनआईसी बागपत के द्वारा तैयार नागरिक सूचना ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप का उद्देश्य जनसामान्य को समस्त शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर देने की व्यवस्था की गई है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी भास्कर पांडे द्वारा अवगत करवाया गया है कि आगे चलकर विभागीय लॉगिन भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि विभाग अपने से संबंधित सूचनाओं एवं योजनाओं को स्वयं ही फिड कर सकें अभी यह ऐप जनसामान्य के प्रयोग के लिए जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां से इसे एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड कर चलाया जा सकता है।

