Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्रवेश ने पकड़ी रफ्तार दूसरे दिन 9 हजार से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश

  • एनएएस, मेरठ कॉलेज में शुरु हुए आनलाइन दाखिले
  • स्नातक में 1 लाख 80 हजारों सीटों पर होनी है प्रवेश प्रक्रिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। प्रवेश के दूसरे दिन कॉलेजों में 9 हजार से अधिक प्रवेश हुए।

वहीं मेरठ कॉलेज, एननएस कॉलेज और डीएन कॉलेज में पहले दिन डाटा पोर्टलपर नहीं आ सका था, लेकिन इन कॉलेजों में आज से आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। आरजी और इस्माईल कॉलेज के बाहर मंगलवार को छात्राओं की काफी भीड़ देखने को मिली।

पहली मेरिट से छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने का 16 अक्टूबर तक का समय विवि की ओर से दिया गया है। प्रवेश की बात करे तो उसमें छात्रों से आगे छात्राएं है। इस वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष में 1 लाख 80 हजार सीटों पर प्रवेश होने है। जिसमें बीए, बीएएसी, बीकॉम का सबसे ज्यादा क्रेज है।

विवि प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि कोरोना के चलते इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया पहले ही देरी से शुरु हुई है। इसलिए इस बार विवि केवल दो ही मेरिट जारी करेगा।

उसके बाद ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। विवि की ओर से दूसरी मेरिट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। यदि कोई छात्र पहली मेरिट से प्रवेश लेने में वंचित रह जाता है तो उसका नाम दूसरी मेरिट में नहीं आएगा। इसलिए छात्र-छात्राएं समय पर अपना प्रवेश करा लें।

कॉलेजों में प्रवेश का हाल

इस्माईल कॉलेज

 कोर्स सीट प्रवेश

  • बीए 640 99
  • बीकॉम 80 03
  • बीएससी 160 01
  • आरजी कॉलेज
  • बीए 960 113
  • बीकॉम 240 33
  • बीएएसी 240 29

कनोहर लाल पीजी कॉलेज

कोर्स सीट प्रवेश

  • बीए 445 63
  • बीकॉम 160 10

शहीद मंगल पांडे कॉलेज

    कोर्स सीट प्रवेश

  • बीए 220 09
  • बीकॉम 80 03
  • बीएएसी 80 02

मेरठ कॉलेज मेरठ

कोर्स सीट प्रवेश

  • बीएससी कंप्यूटर साइंस 220 03
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img