- आरके में 393 और वीवी पीजी में 505 सीटे बाकी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की पहली मेरिट पर एडमिशन बंद हो गए हैं। शहर के आरके पीजी कॉलेज में 393 और वीवी पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन में 505 सीटे अभी बाकी रह गई है। दूसरी मेरिट सोमवार तक आने की संभावना है।
आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि पहली मेरिट सोमवार को जारी की गई थी जिस पर शुक्रवार तक ही एडमिशन होने थे। महाविद्यालय में पहली मेरिट पर बीएससी में कुल 320 सीटों में से 151 सीटों पर प्रवेश हुए जबकि 169 सीटें बाकी है। वहीं बीएससी कृषि की 160 सीटों में से 46 पर प्रवेश ले लिए गए और 114 सीटे अभी भी खाली है।
बीकॉम में भी 160 सीटो में से 50 पर एडमिशन हो गए जबकि 110 सीटें खाली हैं। वहीं वीवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डा. मंजू मगन ने बताया कि महाविद्यालय में बीए की 471 सीटों में से पहली मेरिट पर 105 एडमिशन हो चुके हैं जबकि 366 सीटें अभी खाली है। इसी तरह बीकॉम की 160 सीटों में से 21 पर प्रवेश ले लिए गए जबकि 139 सीटें अभी भी खाली है।
प्राचार्या डा. मंजू मगन ने बताया कि विश्वविद्यालय से दूसरी मेरिट सोमवार तक घोषित होने की संभावना है। उसके बाद दूसरी मेरिट पर एडमिशन लिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि सीटे खाली रह जाती हैं तो महाविद्यालय से ओपन मेरिट जारी की जाएगी। महाविद्यालय में बीए में कुल सीटों के मुकाबले करीब चार गुणा फार्म है जिन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।

