Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गोद लिया बेहतरी को, हालात बद से बदतर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के अन्य गांवों या मोहल्ले के हालात कैसे सुधर सकते हैं, जब कमिश्नर के गोद लिये गये गांव बिजौली के हाल ही नहीं सुधर रहे हैं। यह वही गांव है जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया था।

हम बात कर रहे हैं बिजौली गांव की। खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव में जलभराव और गंदगी का ऐसा आलम है कि यहां ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। गांव में नालियों का पानी सड़कों पर भरा पड़ा है और जगह-जगह कूडे के ढेर लगे हैं।

अभी कुछ ही माह पहले की बात करें तो प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव का दौरा किया था। रातोंरात गांव की सूरत बदल दी गई थी। गांव में जगह-जगह सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी।

यह गांव कमिश्नर ने भी गोद लिया था, लेकिन अब इस गांव की बात करें तो यहां हालात बद से बदतर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यहां नालियों का पानी की निकासी नहीं हो रही है।

जिस कारण गंदा पानी गलियों में भर रहा है और डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिस कारण बीमारी फैल रही है।

ग्रामीण धीरज त्यागी ने बताया कि कई बार इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने इसे लेकर ग्राम पंचायत के विकास सचिव विनेश कुमार से सफाई कराने की मांग की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीडीओ व डीपीआरओ से की है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने एक टीम बनाकर गांव में सफाई कराने की बात कही है। यहां विशंत त्यागी, बॉबी, इदरीश खान, अर्जेश त्यागी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img