Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लायंस क्लब अग्रवाल मंडी सेवा कार्यों में अग्रिम: डॉ सत्यपाल

  • जिला अस्पताल में लायंस क्लब, रेडक्रास समिति व भारत विकास परिषद द्वारा दिए गए कूलर

जनवाणी संवाददाता  |

बागपत: जिला अस्पताल को लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं भरत विकास परिषद अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में दस कूलर भेंट किए और सांसद व डीएम ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि लायंस क्लब हमेशा से सेवा के कार्यों में आगे रहा है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

जिला अस्पताल के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह एवं डीएम एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस समिति बागपत राजकमल यादव को 10 कूलर अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा के लिए समर्पित किए गए। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा की लायंस क्लब अग्रवाल मंडी मानवता की सेवा करने में अग्रिम पंक्ति में है|

इसका श्रेय अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व को जाता है, जो दिन रात सबका सहयोग लेकर सेवा कार्यों को मूर्त रूप देने में लगे हैं। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सेवा कार्य अनुकरणीय है सबको इन से प्रेरणा लेकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने कहा जिला अस्पताल को 10 कूलर देने के लिए अभिमन्यु गुप्ता एवं क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img