Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे की अफरातफरी के बाद सामान्य हो रहे हालात, यात्रियों को मिली राहत

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। लगभग 36 घंटे पहले हुई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को संचालन व्यवस्था में सुधार देखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को कुल 129 उड़ानें (53 आगमन और 76 प्रस्थान) देरी से चल रही हैं, जबकि शुक्रवार को करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

दिक्कत क्या आई थी?

गुरुवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस )में आई, जो उड़ानों की योजना से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। इस सिस्टम के फेल होते ही उड़ानों के संदेश और डेटा अपने-आप कंट्रोल टावर तक नहीं पहुंच रहे थे। नतीजतन, एयरलाइंस को मैन्युअल तरीके से उड़ान योजनाएं बनानी पड़ीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मच गई अफरा-तफरी

वहीं, खराबी के बाद गुरुवार रात से शुक्रवार तक दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग 500 उड़ानें गुरुवार रात और 800 उड़ानें शुक्रवार को देरी से चलीं। कई उड़ानों में यात्रियों को विमान में ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। औसतन प्रस्थान में 45 मिनट से 1 घंटे की देरी हुई, जबकि आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं क्योंकि पार्किंग बे सीमित थे और हवाई क्षेत्र में भी भीड़ बढ़ गई थी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि यह एक तकनीकी समस्या थी, लेकिन किसी भी उड़ान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। जो विमान हवा में थे, वे सामान्य रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दिक्कत केवल उड़ान से पहले के संदेश और योजना प्रक्रिया में आई थी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दी थी चेतावनी

दिल्ली एयरपोर्ट पर आई इस खराबी से बचा जा सकता था अगर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने समय पर अपने सिस्टम को अपग्रेड किया होता। दरअसल, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने जुलाई में चेतावनी दी थी कि ‘वर्तमान सिस्टम, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट धीमेपन और तकनीकी रुकावटों से जूझ रहे हैं, जिससे कामकाज की क्षमता और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।’

यात्रियों से की अपील

शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट ने बयान जारी कर कहा, ‘एएमएसएस से जुड़ी तकनीकी समस्या अब सुधर रही है। एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी अधिकारी यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क में रहें।’ वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा, ‘एटीसी सिस्टम में आई अस्थायी तकनीकी खराबी अब दूर कर दी गई है और संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अगले कुछ घंटों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। तब तक उड़ानों के समय में कुछ बदलाव जारी रह सकते हैं।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img