Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान से द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम ने किया ट्वीट, बोले- हमें विश्वास…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान आज उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी पीएम मोदी के साथ दिखे। वहीं, हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रिंस सलमान ने कहा, “मैं आपको जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रबंधन और मध्य पूर्व, भारत और यूरोप को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे सहित हासिल की गई पहलों के लिए बधाई देता हूं, जिसके लिए आवश्यक है कि हम इसे वास्तविकता में बनाने के लिए लगन से काम करें।”

इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा, “आज की बैठक से हमारे संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। कल हमने भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की है। इससे न केवल दोनों देश आपस में जुड़ेंगे बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, ऊर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।”

वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद और मेरे बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने अपने व्यापार संबंधों की समीक्षा की और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे देशों के बीच वाणिज्यिक संबंध और भी बढ़ेंगे। ग्रिड कनेक्टिविटी, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और सप्लाई चेन में सहयोग की गुंजाइश बहुत अधिक है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img