नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस स्पाई एक्शन फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभा रही हैं। अब खबर है कि फिल्म में एक और पॉपुलर एक्टर का कैमियो होगा।
सोशल मीडिया पर एक नए किरदार की चर्चा
हाल ही में हुए तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट से ‘वॉर 2’ के फैंस में खूब उत्साह बढ़ा गया है। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक नए किरदार की चर्चा हो रही है। खबर है कि ‘एनिमल’ के विलेन बॉबी देओल फिल्म में कैमियो रोल कर सकते हैं। खबरो के मुताबिक बॉबी फिल्म के आखिर में दिखाई देंगे, जिससे लगता है कि वे आगे भविष्य में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में बड़े खलनायक बन सकते हैं।
फिल्म ‘वॉर 2’ के बारे में
वाईआरएफ की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित किया गया है। यह वाई.आर.एफ. स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धलिवाल के किरदार में अपनी भूमिका को दोहरा रहे है, साथ में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर मुख्य भुमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म वॉर (2019) की अगली कड़ी है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है।

