Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

UP News: दो घंटे में शहर में हाहाकार, सड़कें बनी ज्वालामुखी, नोएडा के कई इलाकों में उपद्रव

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर गया। शहर के 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ सामने आईं। प्रदर्शन में 100 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुँचा, जबकि 20 से ज्यादा वाहन आग के हवाले कर दिए गए। झड़पों में 10 पुलिसकर्मी और 30 से अधिक लोग घायल हुए।

देर रात सरकार ने तत्काल प्रभाव से न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि का आदेश दिया, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। नए आदेशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में मजदूरी में अधिकतम 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। सरकार ने कहा कि यह तात्कालिक फैसला है, जबकि स्थायी समाधान के लिए वेज बोर्ड के माध्यम से व्यापक समीक्षा की जाएगी।

नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन से 300 से अधिक कंपनियों को नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है जो जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

चार दिन से चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुबह फेज-2 में मदरसंस कंपनी के बाहर नाराज श्रमिकों ने पुलिस की गाड़ियों और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। प्रदर्शन धीरे-धीरे सेक्टर-57, 58, 59, 62 से लेकर सेक्टर-63, 64, 65 तक फैल गया। प्रदर्शनकारी कंपनियों में घुसकर भी तोड़फोड़ करते रहे।

सरकार ने औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई है, जिसमें औद्योगिक विकास आयुक्त अध्यक्ष हैं। समिति में अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन विभाग), श्रमायुक्त कानपुर, श्रमिक संघों और उद्यमी संघों के सदस्य शामिल हैं।

समिति के निर्देश पर मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सभी औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।

बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी दरें (नए आदेश अनुसार)

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद

अकुशल: ₹11,313 → ₹13,690 (+₹2,377)
अर्धकुशल: ₹12,445 → ₹15,059
कुशल: ₹13,940 → ₹16,868

अन्य नगर निगम क्षेत्र

अकुशल: ₹11,313 → ₹13,006
अर्धकुशल: ₹12,445 → ₹14,306
कुशल: ₹13,940 → ₹16,025

अन्य जिले

अकुशल: ₹11,313 → ₹12,356
अर्धकुशल: ₹12,445 → ₹13,591
कुशल: ₹13,940 → ₹15,224

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here