Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चटख धूप के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम के हाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:  एक-दो दिन चटख धूप खिलने के बाद उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ने वाली है। सर्द हवाएं लोगों को चुभन का अहसास कराने वाली हैं।

31 दिसंबर से तीन जनवरी तक यलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे व शीतलहर के साथ नए साल का स्वागत करेगा। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक

31 व एक जनवरी को दिल्ली में कहीं-कहीं पर शीतलहर, सर्द दिन व घना कोहरा रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार सुबह हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली का जाफरपुर इलाका बुधवार को सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

स्कूलों में 1 जनवरी तक छुट्टी

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पहली से आठवीं तक के स्कूलों में फिजिक्ल कक्षाओं पर रोक लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज ने फिलहाल यह आदेश एक जनवरी 2023 तक के लिए जारी किया है।

आदेश की कॉपी सभी प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतमबौद्धनगर में उच्च शिक्षा केंद्रों सहित लगभग 1800 स्कूल हैं।

कड़ाके की सर्दी के बीच नोएडा में तो आठवीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद हो गए है और दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी करने की मांग उठ चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img