Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

वर्ल्ड बैंक के बाद अब आईएमएफ हुआ भारत का मुरीद

Samvad


विकासशील दुनिया के लिए भारत हमेशा से एक बेहतरीन उदाहरण रहा है। 1947 में आजादी के बाद से भारत की उपलब्धियां असंख्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने भारत के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और इसी तरह के अन्य सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की तारीफ की और इसे चमत्कार बताया। इतना ही नहीं आईएमएफ ने पूरी दुनिया को भारत से सीखने की सलाह दी है। बता दें कि इससे पहले कोरोना काल में कैश ट्रांसफर योजना के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की तारीफ की थी।

आईएमएफ के वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने कहा कि भारत से बहुत कुछ सीखने को है। हमारे पास लगभग हर महाद्वीप और आय के हर स्तर के उदाहरण हैं। अगर मैं भारत के मामले को देखता हूं, तो यह वास्तव में काफी प्रभावशाली है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के ये कार्यक्रम महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और इसकी सबसे रोचक बात यह है कि इसमें काफी तकनीकी इनोवेशन्स हैं। उन्होंने कहा कि भारत के मामले में एक बात जो चौंकाने वाली है, वह है विशिष्ट पहचान प्रणाली यानी आधार का इस्तेमाल है।

पहले वर्ल्ड बैंक और अब आईएमएफ ने भारत की तारीफ की है गौरतलब है कि दुनिया भर में भारत के विदेश मंत्री एस० जयशंकर की बातचीत के आधार पर यह नोट किया जा सकता है कि भारत अपनी आगामी जी20 प्रेसीडेंसी का उपयोग विकसित दुनिया से वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए करेगा।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)


janwani address 6

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img