Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विवादित बयान देने वाले शायर मुनव्वर राना के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल मुनव्वर राना ने आतंकी हमले को सही ठहराते हुए उसका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर उस युवा को इतना मजबूर किया गया कि वह किसी का कत्ल कर बैठा।

अगर उस छात्र की जगह मैं रहा होता तो मैं भी कत्ल कर बैठता। बात पैगंबर साहब की ही नहीं है कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाता तो भी मैं यही करता।

राना का कहना है कि मजहब मां की तरह है। मजहब से लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। इससे खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। किसी को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि वह कत्ल करने पर आमादा हो जाए। मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में ऐसा कार्टून बनाया गया।

फ्रांस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर उन्होंने कहा था कि भला सियासत का यह कौन-सा अंदाज है कि एक मुल्क के हाकिम को खुश रखने के लिए कोई सियासतदां 50 से अधिक अन्य मुस्लिम मुल्कों को असंतुष्ट कर दे। मोदी को फ्रांस से और राफेल चाहिए। हो सकता है इसीलिए वे ऐसा कह रहे हों।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img