Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दीपावली से पहले सहारनपुर में बड़ा खाद्य घोटाला उजागर, 1060 किलो मिलावटी मिठाई जब्त

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर में 1060 किलो मिलावटी मिठाई जब्त कर नष्ट कर दी। विभाग ने मौके से 10 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। यह कार्रवाई देर रात थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में की गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम बेरीजमा (ब्लॉक बलियाखेड़ी) निवासी अरशद पुत्र नूर आलम के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। टीम ने मौके से चार प्रकार की मिठाइयों लड्डू, मिल्क केक, रसगुल्ला और बर्फी के सैंपल लिए।छापेमारी के दौरान प्राथमिक जांच में पाया गया कि मिठाइयों में मिलावट कर उन्हें तैयार किया गया था। फूड सेफ्टी वैन में की गई जांच में यह मिठाई अखाद्य श्रेणी में पाई गई। इसके बाद विभाग ने मौके से लगभग 600 किलो छेना मिठाई, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए, 100 किलो बर्फी (18 हजार रुपए), 100 किलो लड्डू (12 हजार रुपए) और 105 किलो मिल्क केक (21 हजार रुपए) जब्त किया। कुल मिलाकर 1.75 लाख रुपए मूल्य की 1060 किलो मिलावटी मिठाई को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।एसीएफ-टू मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जब्त की गई मिठाई मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाई गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोर सक्रिय रहते हैं, इसलिए विभाग लगातार फैक्ट्रियों, भट्टियों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर निगरानी रख रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, जवाहरलाल, महेश कुमार, अमित गौतम और अश्वनी कुमार मौजूद रहे। टीम ने बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के मद्देनजर यह अभियान जिलेभर में जारी रहेगा।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मिठाई खरीदते समय स्वच्छता और गुणवत्ता पर ध्यान दें, खुले में रखी या बिना पैकिंग वाली मिठाइयों से बचें, और संदिग्ध मिठाइयों की जानकारी तुरंत विभाग को दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की मिठास मिलावट से नहीं, स्वास्थ्य और सुरक्षा से बढ़नी चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी 24,450 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img