Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Job News: एम्स भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मेडिकल फील्ड वाले के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल (AIIMS Bhopal) ने सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्तूबर, 2024 से जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiimsbhopal.edu.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2024 है।

रिक्ति विवरण

एम्स भोपाल इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 76 पदों को भरेगा और यह भर्ती कुल 23 विभागों के लिए निकाली गई है। इसमें बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी एंड लेब मेडिसिन समेत अन्य कई विभाग शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास एनएमसी/डीसीआई/ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान से एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एनएमसी/डीसीआई/स्टेट मेडिकल/डेंटल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में केवल आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना इंटरव्यू की तारीख के मुताबिक की जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 67,700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें, भुगतान एम्स भोपाल के नाम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img