Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली में हवा ज़हरीली, रोहिणी 380 और वजीरपुर 377 AQI, कई इलाकों में हवा ‘बेहद खराब’

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की हवा आज भी लगातार प्रदूषित बनी हुई है। ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुँच गया है। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों पर जहरीले स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता में कमी आई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएँ महसूस हुईं।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 363, अशोक विहार में 361, अलीपुर 345, आया नगर में 306, बवाना में 382, बुराड़ी में 346, चांदनी चौक 345, डीटीयू में 367, द्वारका में 359, उधर, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 298, आईटीओ में 358, जहांगीरपुरी में 367, लोधी रोड 300, मुंडका 371, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 368, रोहिणी 380, विवेक विहार 365, सोनिया विहार 338, आरकेपुरम 348, वजीरपुर में 377 दर्ज किया गया है।

एम्स के आसपास जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक, इलाके के आसपास एक्यूआई 348 है, जिसे ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में रखा गया है।

एक्यूआई रीडिंग के मानक जानें

एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), और गंभीर (401-500) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img