जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: रालोद लोकदल के बड़ौत के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में 12 सितंबर में छपरौली में होने वाली शोकसभा व जयंत चौधरी की रस्म पगड़ी के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।
बुधवार को हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह ने बताया कि चौधरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.अजित सिंह की 12 तारीख को होने वाली रसम पगड़ी व शोक सभा के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हापुड,Þ गाजियाबाद आदि जिलों से लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे।
शोक सभा के बाद प्रसाद के 10 पंडाल की व्यवस्था की गई है। ट्रैक्टर व बसों के आने के लिए रूठ तय किए गए। जिसमें मुख्य रुप से बड़ौत-छपरौली रूठ की बसें व ट्रैक्टर हलालपुर मंदिर से बदरखा होते हुए, शामली व चौगामा क्षेत्र की बसें रठौड़ा रोड से छपरौली ब्लॉक के पास रुकेंगी। कुर्ड्डी की तरफ से छपरौली आने वाले वाहन भी छपरौली से बाहर सड़क पर पार्क किए जाएंगे।
सभा की अध्यक्षता डा. जगपाल सिंह तेवतिया ने की तथा संचालन सुरेश मलिक ने किया। सभा में मौजूद पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, अहमद हमीद, अरुण तोमर बोबी, डा. साहब सिंह, परमेंद्र तोमर, जयवीर सिंह एडवोकेट, विकास प्रधान, संजीव मान, सुभाष प्रमुख, डा. योगेश जिंदल, विश्वास चौधरी, सागर तोमर, यशवंत तोमर, संदीप तेवतिया, कुलदीप मलिक, विनीत मान, निशांत तोमर आदि मौजूद रहे।

