Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अकबर बंजारा का गैंग हुआ पंजीकृत, संपत्ति जब्त होगी

  • दोनों भाइयों के मरने के बाद सलमान संभाल रहा गैंग
  • अकबर की करोड़ों की संपत्ति पर जल्द होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: असम में मुठभेड़ में दो लाख के इनामी गोतस्कर रहे अकबर बंजारा और सलमान बंजारा के मरने के बाद उसके गैंग को पंजीकृत कर दिया गया है। दोनों भाइयों के मारे जाने के बाद अब उसका छोटा भाई सलीम गैंग को चला रहा है। पुलिस बहुत जल्द अकबर की करोड़ों की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरु करेगी।

फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान 18 अप्रैल को असम पुलिस की कस्टडी में कोकराझार नदी के पास उग्रवादियों के हमले में मारे गए थे। दोनों भाइयों को फलावदा पुलिस ने पकड़कर असम पुलिस को सौंपा था। रिमांड पर हथियार बरामद कराने के बाद उग्रवादी हमले में दोनों भाईयों की मौत हो गई थी। उसके बाद भी पुलिस ने अकबर बंजारा का गैंग रजिस्टर्ड कर दिया है।

अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान की गैंगचार्ट में मौत दिखाई गई है। बताया गया कि हाल में गैंग की कमान अकबर के भाई सलीम के हाथ में है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अकबर की अवैध तरीके से कमाई अरबों की संपत्ति पुलिस ने चिन्हित कर ली है। अकबर और उसके भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर 14ए के तहत संपत्ति जब्ती की जाएगी।

अकबर बंजारा की लिसाड़ीगेट में बनी 300 करोड़ कीमत की दुकानें पहले ही जमींदोज की जा चुकी हैं। पुलिस को पता चला है कि शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास अकबर का करोड़ों की कीमत का बंगला है। इसके अलावा दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि अकबर बंजारा बंग्लादेश, मिजोरम समेत कई देशों में गोमांस की आपूति करता था, जिसके चलते उग्रवादी हमले में अकबर और उसका भाई सलमान मारे गए थे। अकबर का गैंग रजिस्टर्ड कर दिया है। उस पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ड्रग स्मगलर तस्लीम के प्लाट को कुर्क करेगी पुलिस

पुलिस ने ड्रग स्मगलर तस्लीम का एक करोड़ कीमत का मछेरान में एक प्लाट खोज निकाला है। कुर्की की कार्रवाई के लिए विवेचक ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इससे पहले भी तस्लीम की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। वहीं तस्लीम की पत्नी और एक बेटा पुलिस के हाथ नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा तस्कर है। आसपास के प्रदेशों में भी उसका नेटवर्क है। उस पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे रोड पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों पुलिस ने तस्लीम और उसके एक बेटे को और दो दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पत्नी और एक बेटा फरार है। दोनों पर ही पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

तस्लीम जेल में बंद है। तस्लीम का कुछ दिन पहले लिसाड़ी गेट में बने दो मकानों को कुर्क किया गया था। जिसके बाद दो जुलाई को तीन करोड़ की तीन दुकानों को मछेरान में कुर्क किया था। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि तस्लीम की अधिकतर प्रॉपर्टी की कुर्की की जा चुकी है।

अभी एक प्लाट मछेरान में सामने आया है। जल्द ही उसको भी कुर्क कर दिया जाएगा। इसको लेकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। तस्लीम के बेटे और पत्नी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img