Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अखिलेश हार मान चुके हैं: सुधांशु त्रिवेदी

जनवाणी संवाददाता
लखनऊ ब्यूरो:  भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव की घोषणा होते ही अखिलेश यादव को परिणाम पता चल गया। तभी तो बोल रहे हैं कि डिजिटल माध्यम में भाजपा भारी है। उनके बयान से तय है कि वे अपनी हार मान चुके हैं।
उन्होंने ट्विट किया, यूपी में चुनावी शंखनाद हो चुका है। समाजवादी इत्र की दुर्गंध सात समंदर पार से आ रही है।
सुधांशु ने कहा कि 2005 से 2007 के बीच नोएडा अथॉरिटी में 52 हजार करोड़ का घोटाला किया गया। जिसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा। शिवपाल यादव बड़े दल के चाचा हैं, जब लैपटॉप बंट रहा था तब भी वो उनके साथ थे और अब बोल रहे हैं कि हम डिजिटली कमजोर हैं। अखिलेश यादव पहले दूसरों को बोलते थे कि उन्हें लैपटॉप चलाना नही आता, लेकिन वे अब खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि वे तकनीक रूप से कमजोर हैं। अखिलेश जी ने कल कहा कि आॅनलाइन या डिजिटल आधार पर चुनाव होगा तो नुकसान होगा।
जब अखिलेश यह कहते है तो मैं पूछना चाहता हु की अखिलेश यादव जो विदेशों में पढ़ाई करके लौटे हैं, जो लैपटॉप की बात करते हें, लगातार टेक्नोसेवी होने की बात करते हैं, अब वो डर गए हैं। उन्हें हार के डर है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img