Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

चाकू से गोद कर लकड़ी कारीगर को उतार दिया मौत के घाट

कुतुबशेर क्षेत्र की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक को कुछ सिरफिरे किस्म के लोगों ने चाकू से गोद कर मार डाला। कल देर रात यह घटना, कुतुबशेर थानाक्षेत्र के बुड्ढी माई चौक पर हुई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिजनों ने तुरंत थाने का घेराव कर लिया। काफी देर के बाद लोग शांत हुए। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

कुतुबेशर थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि मोहल्ला बुड्ढीमाई चौक में मुदस्सिर का घर है। मुदस्सिर का 36 वर्षीय बेटा सिराज लकड़ी कारीगर है। फिलहाल, वह उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्वालापुर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वहीं हरिद्वार के एक लकड़ी कारखाने में वह काम भी करता था।

सिराज की मां का उपचार सहारनपुर के एक डाक्टर के यहां पर चल रहा है। बताया कि शनिवार को सिराज अपनी मां की दवा लेने के लिए हरिद्वार से आया था। देर होने के चलते वह रात में अपने घर रुक गया। बताया गया है कि रात के समय ढोलीखाल निवासी सादान, जिशान, अलीशान, कासिफ उसके घर पर आए और सिराज को अपने साथ ले गए।

बंजारान मोहल्ले में सभी ने खाया-पिया और फिर बुड्ढी माई चौक पर एक स्थान पर जुआ खेलने चले गए। यहां पर जुआ खेलने लगे। इसी दौरान ढोलीखाल निवासी युवकों ने सिराज से कहा कि पैसा वह देगा। उनके पास पैसा नहीं है। पांच हजार रुपये जुआ में लगाने थे, लेकिन सिराज ने मना कर दिया। इसके बाद चारों युवकों ने पहले सिराज की पिटाई की। इसके बाद उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। सिराज लहूलुहान हो गया।

इसके बाद सिराज को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि सिराज के पिता ने ढोलीखाल निवासी सादान, जिशान, अलीशान, कासिफ के खिलाफ रंगदारी नहीं देने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img