- कांवड़ हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख
- घायलों को 25 हजार देगी सपा, आरएसएस, भाजपा की देन मणिपुर कांड
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवरात्रि के दिन करंट से मरे छह कांवड़ियों के परिजनों को राली चौहान गांव आकर सांत्वना दी और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये और घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बाद में कहा कि मणिपुर कांड पूरी तरह से भाजपा और आरएसएस की देन है। आगामी चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नये गठबंधन इंडिया पूरी तरह से भाजपा को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा पर तीखे प्रहार किये।

करीब साढ़े तीन घंटे देरी से राली चौहान पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि करंट से मरे छह लोगों के परिजनों से बात की और उनसे कहा कि अगर कोई समस्या हो तो बताओ। भविष्य में अगर सरकार आई तो घर के एक सदस्य को नौकरी सरकार देगी। महिलाओं ने रो रोकर कहा कि उनकी जिंदगी उजड़ गई है। अब किसके सहारे जियूं। बाद में मीडिया से बात करते हुए इंडिया का आशय सबको साथ लेकर चलना है, भाईचारा, मिलीजुली संस्कृति से है।

तो भाजपा को किस बात की घबराहट है। जो गठबंधन भाजपा का सामना कर सकता है ये वो गठबंधन है। 2024 में एक ही मुद्दा रहेगा भाजपा हटाओ इंडिया जिताओ। अगर भाजपा के लोग यह कहते हैं कि नाम में क्या रखा है तो मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया का झंडा लेकर चलना क्या है। भाजपा को घबराहट इस बात की है कि इस बार जनता तय करेगी। एक तरफ वो लोग हैं जो भारत के संविधान और भारत को बचाना चाहते हैं। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
फूल बरसाने पर योगी को घेरा
जिन कांवड़ियों पर सीएम हेलिकाप्टर से फूल बरसाते हैं उनकी जान चली गई,तो क्या उनको 1 करोड़ नहीं मिलना चाहिए। कांवड़ियों की जान सरकार की लापरवाही और बिजली विभाग की लापरवाही से गई है। इनके परिवार को एक करोड़ रुपया और नौकरी देना चाहिए।
ट्रैफिक पर कटाक्ष
अखिलेश यादव ने कहा इस सड़क पर मुझे नई ट्रैफिक व्यवस्था दिखी है। एक झुंड बनाकर सांड़ बैठे थे। जो बता रहे थे कि स्पीड ज्यादा तेज मत करो, अगर की तो जान चली जाएगी। अखिलेश ने बैंक कर्मचारी की सांड़ से टकराकर गई जान वाले हादसे को याद करते हुए कहा मुझे हादसे का वो दिन आज भी याद है। जब यहां लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिस मुद्दे को प्रधानमंत्री ने उठाया वो आज तक खत्म नहीं हो पाया।
किठौर प्रकरण पर बोले
किशोरी को न्यूड कर वीडियो वायरल मामले पर अखिलेश ने कहा मुझे दुख है कि इस बात का जो वीडियो आया है उसकी जांच होना चाहिए। जो लोग इसमें शामिल हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सावधान रहना कहीं कहीं ऐसा तो नहीं कि मणिपुर के मुद्दे को दबोने के लिए ये किया जा रहा हो।
कई स्थानों पर हुआ अखिलेश का स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पांचली जाते हुए टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा परीक्षितगढ़ समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान, शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी, सिवालखास के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व पार्षद हिफजुरहमान अंसारी, हाजी अन्नान सैफी, महमूद कस्सार, शमशुद्दीन कुरैशी, फमबिलाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने शादी में की शिरकत
सुप्रीम अखिलेश यादव बुधवार को पांचली बुजुर्ग गांव में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी में शिरकत की। जहां उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सपा नेताओं का भारी जमावड़ा लगा रहा और अव्यवस्था फैलने के कारण काफी धक्का-मुक्की भी हुई। यहां सपा सुप्रीमो से अखिलेश यादव से मिलने के लिए सपा नेताओं का भारी जमावड़ा लग गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक अतुल प्रधान, सिवालखास विधानसभा गुलाम मोहम्मद, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व सांसद चंदन चौहान, शहर सपा विधायक रफीक अंसारी आदि नेतागण मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए गांव के युवा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े तो महिलाएं भी छतों से अखिलेश यादव का दीदार करने के लिए डटी रही।
ये रहे मौजूद
विधायक रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर, गुलाम मौहम्मद

