Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीपक यादव से की मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने आज झांसी जिला कारागार में 3 महीनें से बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है, अपनी नाकामी छुपाने के लिए वह अधिकारियों पर दबाव बनाकर समाजवादी पार्टी के नेताओं को चिह्नित कर उन्हें बदनाम करने तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने न्याय को खत्म कर दिया है। इस सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। सरकार इस काम में संस्थाओं का भी इस्तेमाल कर रही है। अधिकारी बताते है कि उन पर ऊपर से दबाव है। शायद मुख्यमंत्री खुद इसमें दखल दे रहे हैं। उन्होंने कहा सबका समय आता है। सरकारी इशारे पर विपक्ष के खिलाफ बदले की कार्यवाही दुःखद है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उससे हमें न्याय मिलने की उम्मीद है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। आम जनता, किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है। केन्द्र और राज्य की दोनों सरकारें बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। पत्रकारों को भी सच्चाई लिखने पर फर्जी केसों में फंसा कर जेल भेजा जाता है।

यादव ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम के मामले में शिकायत पर डीएम को हटना पड़ गया था। गलती प्रशासन की थी पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया। श्री रमाकांत यादव और इरफान सोलंकी पर झूठे केस लगाकर जेल भेजा गया। चुनाव के समय एक इत्र व्यापारी के घर पर छापा पड़ा बाद में वह भाजपा का निकला। पंचायत चुनाव में जनता के मतदान को लूटा गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विश्वस्तरीय अत्याधुनिक पुलिस सेवा यूपी डायल 100 समाजवादी सरकार में बनाई गई थी। जिसे भाजपा सरकार ने 112 बनाकर बर्बाद कर दिया है। इसी तरह स्वास्थ्य सेवा 102 और 108 को भी चौपट कर दिया गया है।

विदेशी निवेश लाने के लिए मंत्रीगण विदेशों में दौरा कर रहे हैं। किन्तु वहां के लोगों को पता होगा कि यहां कितना अन्याय है। पुलिस हिरासत में मौतों में उत्तर प्रदेश अव्वल है। महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। हमने बलवंत सिंह के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की है।

यादव ने कहा कि पहले इन्वेस्टमेंट भेंट समिट हुई। फिर डिफेंस एक्सप्रो हुआ। बुन्देलखंड को क्या मिला? यहां जो विकास हुआ सब समाजवादी सरकार के समय हुआ है। बाहर से निवेश कैसे आएगा जब यहां कोई निश्चित उद्योगनीति नहीं है। मंत्री जनता के पैसों पर विदेशों में सैर कर रहे हैं। विधानसभा के पटल पर सभी एमओयू रखे जाने चाहिए।

जेल में दीप नारायण यादव से मुलाकात के समय बुंदेलखण्ड के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। अखिलेश यादव का यहां झांसी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। उत्साही कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और झूठे मुकदमों की वापसी की मांग कर रहे थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। यादव ने दीप नारायण यादव के परिवारीजनों से भी मुलाकात की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img