Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अख्तर ने बुमराह को मौजूदा क्रिकेट का ‘चतुर तेज गेंदबाज’ बताया

 

  • बुमराह ने उस कला में महारथ हासिल कर ली जो कभी हम पाकिस्तानियों के पास थी

नई दिल्ली, भाषा: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जसप्रीत बुमराह को मौजूदा क्रिकेट का ‘चतुर तेज गेंदबाज’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को उसी तरह छकाने की कला सीख ली है जिस तरह से कभी उनके देश के गेंदबाज किया करते थे।

इस खेल को खेलने वाले सबसे तेज गेंदबाजों में से एक अख्तर बुमराह के कौशल से प्रभावित है।  अख्तर ने यू-ट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स टुडे’ से कहा कि वह शायद भारत के पहले गेंदबाज है जो पिच पर घास देखने से पहले यह पता करते हैं कि हवा किस और किस गति से बह रही है। यह कला पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों के पास थी। हम जानते थे कि हम हवा का कैसे इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने अपना, वसीम अकरम और वकार युनुस का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे वे गेंदबाजी के समय हवा का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि मैं, वसीम भाई और वकार भाई हवा की गति और दिशा देखकर तय करते थे कि किस छोर से गेंदबाजी करने पर हमें रिवर्स स्विंग मिलेगी। अख्तर ने कहा कि हम तेज गेंदबाजी के ‘मैकेनिक और एयरो डायनामिक्स’ को जानते थे, हमें पता होता था कि दिन के किस समय कितनी स्विंग मिलेगी। मैं मानता हूं कि बुमराह इस तरह की चीजों को जानते हैं। अख्तर ने कहा कि मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर के बाद चतुराई के मामले में बुमराह ‘सबसे काबिल गेंदबाज’ है। बुमराह महज पांच सेकेंड के अंदर बल्लेबाजों को डरा देते हैं। उन्होंने कहा कि विकेट लेने की क्षमता के कारण बुमराह सिर्फ पांच सेकेंड (रनअप) में बल्लेबाजों को डरा देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img