Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट से आउट हुए अक्षर पटेल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीरीज के पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि चेन्नई में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल टेस्ट डेब्यू करेंगे।

टीम इंडिया के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के दौरान अक्षर ने बाएं पैर के घुटने में दर्द की शिकायत की थी। चेन्नई में टीम इंडिया तीन स्पिनरों के साथ उतर सकती है, ऐसे में आर अश्विन और कुलदीप यादव के साथ अब वॉशिंगटन सुंदर का खेलना लगभग तय सा नजर आ रहा है। रविंद्र जडेजा पहले ही इंजरी के चलते पहले दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में अक्षर की चोट से टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ गई है।

रोहित या विराट, कौन है फेवरेट? सवाल पर वसीम जाफर का तगड़ा जवाब

वॉशिंगटन सुंदर ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित भी किया था। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में अब शामिल होना लगभग तय सा माना जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img