Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

लोगों की गलत फहमियों पर आलिया भट्ट ने दिया काफी चिल रिस्पॉन्स, कह दी यह बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

निई दिल्ली: मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर कारण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ चैट शो हमेशा लोगों के बीच चर्चाओं में रहता है कारण शो में सेलिब्रिटीज से पूछे जाने वाले उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अजीबो गरीब सवाल।

08 9
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी ननद करीना कपूर के साथ पहुंची थीं। जहां एपिसोड में करण जौहर दोनों अभिनेत्रियों से उनकी निजी और व्यावसायिक जीवन पर ढेर सारी बातें करते दिखे।

वहीं, शो के होस्ट करण जौहर ने आलिया भट्ट से लोगों को उनके बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी बताने के लिए कहा। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा,’यह इंटरनेट का जमाना है।

05 12
किसी दिन मेरी बक्कल फैट सर्जरी होती है, किसी दिन मैं अपनी त्वचा को गोरा कर रही होती हूं, किसी दिन मुझे शादी से समस्या हो रही होती है।

रोज ही सोशल मीडिया पर लोगों को उनके बारे में गलतफहमियां ही गलतफहमियां होती हैं, इसलिए मैं इस तरह की बातों से परेशान नहीं होती हूं।’ जिसके बाद इस एपिसोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नेटिजन्स कमेंट बॉक्स में इस पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ‘आलिया सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं’ एक अन्य ने लिखा, ‘देख कर तो ऐसा लगता है कि लोगों की गलतफहमियां से आप बहुत परेशान होती हैं।’ एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘इतनी सारी गलतफहमियां फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img