Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया: केपी मलिक

मुख्य संवाददाता |

बागपत: बड़ौत विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक केपी मलिक ने क्षेत्र के गांव कोताना, मलकपुर, जलालपुर आदि गांवों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा कर भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां का चहुंमुखी विकास हुआ है।

जनसंपर्क के दौरान केपी मलिक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। केपी मलिक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग को विकास की योजनाआेंं से जोड़ा है। कोरोना काल में विपक्ष कहीं नजर नहीं आया और सरकार ने गरीबों को राशन वितरण की जिम्मेदारी ली थी और निशुल्क राशन वितरित किया।

लॉकडाउन में फंसे लोगों को गंतव्यों तक पहुंचाने का काम किया। योगी सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। इस अवसर पर श्रीभगवान तोमर, पूर्व प्रधान कृष्ण पाल, रोहित शर्मा, राजीव तोमर, पवन शर्मा, अश्विनी कुमार, नरेंद्र, रामसुख, रामहेर शर्मा ,सुमित कश्यप, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img