Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

केला खाने से होंगे यह गजब फायदे…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। केला एक बहुत ही स्वादिष्ट और पोष्टिक फल है। जिसमें भरपूर पोषक तत्‍व और विटामिन्‍स पाए जाते हैं। अन्य मीठे फलों की तुलना में इसमें कैलोरी भी कम होती है।

26 3

केले में विटामिन-ए, बी, सी, बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये थकान और कमजोरी को दूर करता है। शरीर को ऊर्जावान रखता है। हमारी इम्युनिटी बूस्ट करता है। आप नियमित रूप से केले का सेवन कर सकते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

केले खाने के फायदे

28 4

हड्डियों को स्वस्थ रखता है

केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये हड्डियों की समस्या को दूर करता है। इसमें जोड़ों दर्द आदि शामिल है। नियमित रूप से केले का सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

पेट के लिए है फायदेमंद

केले आंत को स्वस्थ रखते हैं। इसमें पेक्टिन होता है। ये एक घुलनशील फाइबर है। ये कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखता है। केला सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। ये पेट को देर तक भरा रखता है। इससे हम खुद को अनहेल्दी खाने से बचा पाते हैं।

यादाश्‍त बढ़ाए

केले के नियमित सेवन से मेमोरी इंप्रूव होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी ब्रेन फंक्‍शन को तेज करता है जिससे ब्रेन पावर अधिक स्‍ट्रॉन्‍ग होता है। इसके सेवन से डिप्रेशन की समस्‍या भी दूर होने लगती है।

29 5

स्किन में आता है बदलाव

अगर आप रोज केला खाएं तो आपके शरीर में कोलेजन प्रोडक्‍शन में धीरे धीरे सुधार आने लगता है। जिससे आपकी स्किन का टेक्‍सचर अच्‍छा होता है और आप अधिक यंग नजर आते हैं।

खून की कमी में सुधार

केला में भरपूर आयरन पाया जाता है। रोज केला खाने से खून की कमी की समस्‍या में धीरे धीरे सुधार आने लगता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img