Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ऑडिट में कसौटी पर खरी उतरी 102-108 एंबुलेंस

  • लखनऊ से आई टीम ने जिले की एंबुलेंस का किया आडिट

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गुरुवार को 102 व 108 एंबुलेंस हेड क्वार्टर लखनऊ से हाई क्वालिटी आडिट टीम ने जनपद शामली पहुंचकर सभी एंबुलेंस की गुणवत्ता और दवाइयों की उपलब्धता की जांच की।

गुरुवार को लखनऊ से आई टीम ने 108 व 102 एंबुलेंस क्वालिटी का अडिट किया। इस दौरान लखनऊ हेड क्वार्टर से आए क्वालिटी आडिटर विवेक कुमार ने सभी एंबुलेंस की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता, कर्मचारी के प्रदर्शन, एंबुलेंस की तकनीकी व्यवस्था, एंबुलेंस के सभी डक्यूपमेंट और संचालन का निरीक्षण किया।

जिसमें जनपद की सभी एंबुलेंस जांच की गई और वह कसौटी पर खरी उतरी। इनके प्रदर्शन संतोषजनक पाएंगे। क्वालिटी आडिटर विवेक कुमार ने बताया कि जनपद शामली में एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारी अपनी पूरी इमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यदि कोई भविष्य में लापरवाही पाए जाएगी तो कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं लखनऊ हेड क्वार्टर से जांच करने पहुंची टीम से एंबुलेंसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img