Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बड़ौत का होनहार बेटा अमित बना पीसीएस

  • परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी खुशी से झूम उठे
  • होनहार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत : बड़ौत के आजाद नगर निवासी अमित कुमार ने यूपीपीसीएस परीक्षा पास करके जनपद का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि से परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी खुशी से झूम उठे। होनहार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

हॉल ही में यूपीपीसीएस परीक्षा 2018 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बड़ौत के आजाद नगर निवासी अमित कुमार ने परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया।

परीक्षा पास करने के बाद उनकी नियुक्ति वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुई है। अमित ने इंटर तक की पढ़ाई बड़ौत में ही रहकर की है। बीटेक व एमए की पढ़ाई बाहर रहकर की है।

उनके पिता ईशपाल सिंह ऊर्जा निगम में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत है तथा माता शीला देवी गृहणी है। उनके बड़े भाई पंकज व नीरज चिकित्सक है। अमित की उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने के लिए बराबर लोगों का तांता लगा हुआ है।

बताया कि अमित बचपन से ही बड़ा होनहार रहा है और सिविल सेवा में जाने की पहले से ही इच्छा थी। जिस उद्देश्य को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई की जा रही थी। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों व गुरूजनों को दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img