नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के शहंशाह यानि अमिताभ बच्चन आज भी अभिनय की कारण लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में बिग बी ने ‘कल्कि 2898 एडी’ में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। फिल्मों के साथ साथ वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जिसमें वह अपने फैंस के साथ जीवन से जुड़ी बाते शेयर करते हैं। वहीं, इस बार उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट से सबका ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अपनी स्वर्गीय मां तेजी बच्चन के जन्मदिन पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है।
बिग बी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी मां के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लिखा, “कल का दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत और अच्छी मां को याद करने का है। 12 अगस्त,उनकी ताकत, उनकी गर्मजोशी, उनका शिष्टाचार और सबसे महत्वपूर्ण हम सब के उच्जवल भविष्य और हमसे जुड़े सभी सुंदर चीजों के प्रति उनका विश्वास और प्यार। इससे ज्यादा कुछ और कहने जरूरत नहीं है।”
अमिताभ ने ये पोस्ट अपनी मां तेजी हरिवंश राय बच्चन के जयंती को लेकर किया है। उनका जन्म 12 अगस्त, 1914 को हुआ था और 21 दिसंबर, 2007 को उन्होंने आखिरी सांस ली। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं और उन्होंने स्वतंत्रता से पहले लाहौर में मनोविज्ञान भी पढ़ाया था।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो?
बात करें अमिताभ के वर्क फ्रंट की तो वह हाल में ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन पौराणिक फिल्म में वह प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन आदि कलाकारों संग स्क्रीन साझा करते नजर आए। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहाना मिली। इसके बाद इन दिनों वह अपने टीवी शो, कौन बनेगा करोड़पति के आगामी सीजन की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं।
हाल ही में, उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इस शो के सेट से पहली तस्वीर साझा की थी। इस दौरान वह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अपनी बाहें फैलाते नजर आए थे। इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने इस नए सीजन के लिए दर्शकों का स्वागत किया था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा,”टी 5082 – केबीसी के 16वें सीजन में वापसी।”

