Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अमृतवाणी: बाड़े की कील

बहुत समय पहले की बात है। एक गांव में एक लड़का रहता था। उसे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता था और लोगों को भला-बुरा कह देता। उसकी इस आदत से परेशान एक दिन उसके पिता ने उसे कीलों से भरा हुआ एक थैला दिया और कहा, ‘अब जब भी तुम्हें गुस्सा आए तो  इस थैले से एक कील निकालना और बाड़े में ठोक देना।’ पहले दिन लड़के को 40 बार गुस्सा किया और इतनी ही कीलें बाड़े में ठोक दीं। धीरे-धीरे कीलों की संख्या घटने लगी। उसे लगने लगा की कीलें ठोकने में मेहनत करने से अच्छा है कि अपने क्रोध पर काबू किया जाए। कुछ हफ्तों में उसने अपने गुस्से पर बहुत हद तक  काबू करना सीख लिया। एक दिन ऐसा आया कि उसने पूरे दिन में एक बार भी गुस्सा नहीं किया। जब उसने अपने पिता को यह बताया, तो उन्होंने ने फिर उससे कहा, ‘अब हर उस दिन जिस दिन तुम एक बार भी गुस्सा न करो इस बाड़े से एक कील निकाल निकाल देना।’ लड़के ने ऐसा ही किया। बहुत समय बाद वह दिन भी आ गया, जब लड़के ने बाड़े में लगी आखिरी कील भी निकाल दी। उसने अपने पिता को यह बात बताई। पिता उसे बाड़े के पास ले गए, और बोले, ‘बेटे तुमने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन क्या तुम बाड़े में हुए छेदों को देख पा रहे हो। अब वह बाड़ा कभी भी वैसा नहीं बन सकता, जैसा वह पहले था। जब तुम क्रोध में कुछ कहते हो, तो वे शब्द भी इसी तरह सामने वाले व्यक्ति पर गहरे घाव छोड़ जाते हैं।’ आप भी अगली बार गुस्सा करने से पहले सोचें कि क्या आप भी उस बाड़े में और कीलें ठोकना चाहते हैं?
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img