Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज, ससुर की हत्या

  • बहू के पिता, चाचा और भाई गिरफ्तार, तीन फरार
  • शुक्रवार शाम से गायब था गला काटकर की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंचौली थानांतर्गत पबला गांव में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर घर वालों ने होली से पहले जान से मारने की धमकी दी और शुक्रवार की शाम को बेटी के ससुर की बलकटी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। 45 वर्षीय मृतक साधु था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन फरार बताये जा रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

23 15

इंचौली के पबला गांव में रहने वाला सुनित नाथ पुत्र शिव चरण नाथ शुक्रवार की शाम चार बजे से लापता था। घर वालों ने काफी खोजा भी था। सुनित के बेटे नितिन और आनंद ने कई बार फोन किया, लेकिन फोन स्विच आफ मिला। शनिवार की सुबह गांव के निक्की ने बताया कि संपर्क मार्ग पर तुम्हारे पिता का शव पड़ा हुआ है। घर वाले जब भाग कर गए तो देखा कि सुनित का शव पड़ा हुआ था और गर्दन कटी हुई थी।

हत्या की खबर लगते ही काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और परिवार में कोहराम मच गया। साधु सुनित के चार बेटे अरुण, अजय, आनंद और नितिन हैं। अरुण ने गांव में रहने वाली युवती दीपांशी को गत वर्ष मई में भगाकर ले गया था और शादी कर ली थी। दिसंबर में दीपांशी के घर वालों को पता चला तो बवाल हुआ। गांव में जाटव समाज में इस बात को लेकर पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

आरोप है कि होली से पहले दीपांशी के घर वालों ने सुनित साधु को जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर भी पंचायत हुई थी। दीपांशी के घर वालों का कहना था कि सुनित आर्थिक रुप से बेटे और दीपांशी की मदद कर रहा है। सुनित ने हालांकि कई बार कहा था कि बेटे के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद सुलहनामा नहीं हो रहा था।

24 13

सुनित की पत्नी मुनेश ने पुलिस को बताया कि दीपांशी के पिता रामवीर पुत्र केहर सिंह, श्यामवीर पुत्र केहर सिंह और दीपांशी के भाई अभिषेक ने मवाना के रहने वाले जॉनी, गौरव और रोहताश के साथ मिलकर हत्या की है। इंचौली पुलिस ने पिता रामवीर, चाचा श्यामवीर और भाई अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे अजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

सजा के डर से युवक ने लगाई फांसी

टीपी नगर क्षेत्र में एक युवक ने दुष्कर्म के मुकदमे में सजा के डर से कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। माता पिता ने सुबह बेटे का शव कमरे में लटके देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

टीपी नगर थाना क्षेत्र किशनपुरा निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र भरतलाल यादव रेलवे में ठेकेदार के साथ पैन्ट्री का काम करता था। भरतलाल के दो बेटे और 4 बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। जितेन्द्र 30 वर्ष परिवार में छोटा था। पिता भरतलाल राजनीति से जुड़े हैं। वह नगर निगम में पार्षद की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार की रात नौ बजे भरतलाल घर पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे जितेन्द्र से कहा कि मेरा मोबाइल से एक फोटो खींच दे।

26 10

जितेन्द्र ने मोबाइल से अपने पिता के फोटो खींचे और ऊपर बने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह भरतलाल की पत्नी ऊपर बने कमरे में बेटे को उठाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मां ने खिड़की पर लगे परदे को हटाया तो चीख पड़ी। जितेन्द्र का शव कमरे में लोहे के गाटर पर चुनरी के सहारे लटक रहा था।

मां ने बेटे का शव देखते ही अपने पति भरतलाल को बताया। माता पिता ने अपने बेटे का शव लटका देखा तो बेसुध हो गए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया।

गाजियाबाद कोर्ट में जितेन्द्र पर चल रहा था मुकदमा

जितेन्द्र पर गाजियाबाद कोर्ट में दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा चल रहा था। जिसमें मुकदमा ट्रायल पर था। काफी पहले धौलाना निवासी एक मुस्लिम लड़की ने जितेन्द्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जितेन्द्र जमानत पर छूट गया था। लेकिन अब मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर था। जिसको लेकर जितेन्द्र ने अपने पापा से कहा था कि उसे आजीवन सजा हो जाएगी। जिसके चलते वह गुमसुम रहता था। शनिवार को जितेन्द्र ने फांसी लगा ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img