Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

  • सीओ कोतवाली ने छापेमारी कर लाखों के पटाखे कब्जे में लिए

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने दीवाली के मौके पर अवैध रूप से स्टोर किए गए पटाखों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारते हुए पांच लाख के पटाखों सहित गोदाम मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, लिसाड़ी गेट पुलिस को तारापुरी जाटों वाली गली नंबर एक में बनाए गए पटाखों के अवैध गोदाम की सूचना मिली थी।

पिछले तीन दिन से पुलिस गोदाम की निगरानी कर रही थी। बताया जाता है बृहस्पतिवार को गोदाम मालिक स्कूटर से पटाखे लेने के लिए गोदाम में आया था। इस दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। गोदाम की तलाशी ली गई तो मकान के चार कमरों में स्टोर किए गए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए।

पुलिस ने तीन मिनी ट्रक में लोड करके इन पटाखों को थाने भिजवाया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बरामद पटाखों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। इस मामले में गुदड़ी बाजार निवासी गोदाम मालिक हाजी अय्यूब को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img