Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

वाल पेंटिग बनाकर पशु टीकाकरण को करें जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पाण्डेय ने पशु टीकाकरण अभियान को सफलता एवं गुणवत्तापूर्वक संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत भवनों अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को मुंहपका एवं खुरपका रोग से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण कराने के लिए वाल पेंटिंग कराएं तथा पशुओं की जीओ टेगिंग कराने के लिए जागरूक करें।

डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने शुक्रवार को 11:30 बजे विकास भवन के सभागार में एफएमडी टीकाकरण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पशुओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने के लिए उनका नियमित टीकाकरण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मुंहपका और खुरपका संक्रमित रोग हैं, यदि समय पर इनका इलाज न कराया जाए, तो अन्य पशुओं में इनका संक्रमण हो सकता है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में पंचायत भवन अथवा मुख्य सार्वजनिक स्थल पर ग्रामीणों को मुंहपका और खुरपका रोगों के प्रति जागरूक करने और शत प्रतिशत रूप से पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए वाल पेंटिंग कराएं ताकि उससे पे्ररित होकर जनसामान्य अपने पशुओं का टीकाकरण कराने के प्रेरित हो सकें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा. नितिन मदान, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, परियोजना निदेशक डीआरडीए विजय प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेन्द्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. हिरेन्द्र के अलावा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img