Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा के निर्देश पर नगर कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो प्रभारी की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

रविवार को भी विशेष अभियान चलाकर एंटी रोमियों टीम ने बाज़ार में महिलाओं को जागरूक किया, साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत फोन करने के बारे में विस्तार से बताया, इस दौरान हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090, 102, 108, 181, 1096, 1098 की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीम की प्रभारी संध्या उपाध्याय ने बताया मिशन शक्ति और एंटी रोमियो का बडा अभियान चल रहा है। इसके तहत बाजार मे भीडभाड बाली जगह पुलिस गश्त कर रही है। एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान चलाकर महिलाओ को 1090 वोमेन पावर लाइन व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

एंटी रोमियो टीम प्रभारी ने बताया कि यदि उनके साथ कोई अपराधिक घटना होती है या वह कहीं पर भी कोई अपराधिक घटना होते हुए देखती हैं तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दें। जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सके। एंटी रोमियो प्रभारी संध्या उपाध्याय ने क्षेत्र का भ्रमण कर बाजार व मार्ग से निकल रही महिलाओं एवं बालिकाओं को रोककर जागरूक किया और महिला सहायता के लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img