Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सपा ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने को मांगे आवेदन

  • एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को लड़ाने का आह्वान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी ने जहां मेरठ-सहारनपुर खंड क्षेत्र से शिक्षक तथा स्नातक सीट पर एमएलसी का चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया है, वहीं जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र मांगे हैं।

रविवार को समाजवादी पार्टी की एक बैठक मुजफ्फरनगर रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद की तीनों विधानसभा के अध्यक्ष उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोकर चौधरी ने ने विधानसभा अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आगामी एक दिसंबर को होने वाले शिक्षक तथा स्रातक एमएलसी के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराएं।

साथ ही, जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य के पद का चुनाव लड़ना चाहता है वह शीघ्र ही अपना आवेदन जमा करा दें ताकि उस पर समय रहते हुए विचार-विमर्श हो सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रदीप सिंभालका को जनपद शामली का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर मांगेराम मलिक, तफरूज खान, डा. सत्यपाल कश्यप, प्रदीप सिंभालका, कटार सिंह राणा, देवेंद्र बालियान, जावेद जंग, कलीम अलीपुर, अफरोज, रवि बालियान, विनोद वर्मा, हरजीत, अनिल खेड़ा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img