जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘दबंग 4’ को लेकर को काफी अपडेट्स दिए है।
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा अरबाज खान एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानने के बाद उनके फैंस को काफी खुश होने वाली है। अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में जानकारी दी है।

अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले है। लेकिन वो पर्दे क पीछे रहेंगे यानी वो एक्टिंग नहीं बल्कि एक राइटर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाल है। इसके बाद अब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो भी जल्द बॉलीवुड में नजर आ रहे है।

अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा कि वो अभी पढ़ाई कर रहा है। इसके आगे उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने अभी हाल ही में करण जौहर के साथ काम किया है। इसके अलावा वो जल्द ही एक और प्रोजेक्ट में करण जौहर को असिस्ट करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। उनकी शादी के चार साल बाद अरहान खान का जन्म हुआ था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अब अलग हो गए। इन दोनों का तलाक साल 2017 में हो गया था।

