नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की हैं। इस पोस्ट के जरिए अर्जुन रामपाल दूसरी बार पिता बने की अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। अर्जुन कपूर की यह पोस्ट आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर के वायरल पोस्ट की बात करें तो अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विनी-द-पूह के साथ ‘हैलो वर्ल्ड’ छपे तौलिए की तस्वीर साझा की है। वहीं, एक्टर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, ‘मुझे और मेरे परिवार को आज खूबसूरत बेटे का आशीर्वाद मिला है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलोवर्ल्ड 20.07.2023।’
https://www.instagram.com/p/Cu7bJv-NUzW/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

