Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में अमानत अली ने छात्रा को मारी गोली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा को 25 अगस्त को गोली मारने के आरोपी अमानत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में थी। छात्रा ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इसके बाद उसने छात्रा की जान लेने का फैसला कर लिया और अपने सहयोगियों बॉबी और पवन से संपर्क किया। घटना के समय पीड़ित छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक कर गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा गली नंबर 6 ए, ई-ब्लॉक में रहती है। वह अपने भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। 25 अगस्त को दोपहर में छात्रा अपनी मां व छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। जब वह बी-ब्लाक में मकान नंबर 15 के सामने पहुंची तो तभी दो युवक पैदल आए और उसे पीछे से गोली मार दी। छात्रा वहीं गिर गई।

आरोपी युवक कुछ दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अमानत अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।

झारखंड के दुमका में भी ऐसा ही एक मामला देशभर में सुर्खियों में है। वहां भी एक नाबालिग छात्रा ने एक सिरफिरे से बात करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बाद में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख को कड़ी सजा दिलवाने के लिए देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img