Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सेना प्रमुख पांच दिन के दौरे पर इस्त्रायल हुए रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे पांच दिन के दौरे पर इस्त्रायली रवाना हुए हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। भारतीय सेना’ ।

सेना प्रमुख एम एन नरवणे की यह यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार द्वारा रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों का पता लगाने के लिए इजरायल की यात्रा के हफ्तों बाद हुई है। इससे पहले अगस्त में तत्कालीन एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने भी इस्राइल की यात्रा की थी।

अधिकारियों ने कहा कि जनरल नरवणे दोनों देशों के बीच समग्र सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजरायल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को ध्यान में रखते हुए, भारत और इज़राइल ने मंगलवार को ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी अगली पीढ़ी की तकनीकों और उत्पादों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक समझौता किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img