Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

लम्बी कूद में अर्णव, पॉकेट रेस में आरुष रहे प्रथम

  • सेंट आरसी स्कूल में जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सेेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल में जूनियर वर्ग में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओें में छात्र-छात्राओ ने मेडल झटकने के लिए खूब संघर्ष किया।

सेंट आरसी सांइटिफिक कांवेंट स्कूल मेें आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग म्यूजिकल चेयर में वैष्णवी वर्मा प्रथम, शिजा अल्वी द्वितीय, शगुन शर्मा तृतीय रहे। खो-खो में टीम-ए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहीं। जिसमे अनम, जैनब, उनेजा, तन्वी, मिस्बा व हिमांशी का अच्छा प्रदशर्न रहा। बालक वर्ग पॉकेट रेस में आरूष प्रथम, नरेन्द्र द्वितीय, निकुंज शर्मा तृतीय रहे।

100 मीटर बैक रेस में आदित्य प्रथम, साहिब द्वितीय, विनीत तृतीय, 200 मीटर रेस में अब्दुल कादिर प्रथम, जावेद अली द्वितीय, अरमान तृतीय तथ लम्बी कूद में अनर्व भारद्वाज प्रथम, मोहम्मदे सुहैब द्वितीय, आनिक चौहान तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में ललित कुमार क्रीडाध्यक्ष, अमित तोमर, अजीत कुमार, अजेंद्र सिंह, पूजा शर्मा, नेहा कश्यप, उषा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img