Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को करें बंदोबस्त: सुरेश राणा

  • डीएम-एसपी और सीएमओ संग वर्चुअल संवाद किया कायम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जनपद शामली के आला अधिकारियों से एक वर्चुअल मीटिंग में संवाद करते हुए जनपद में कोरोना महामारी के चलते आक्सीजन की सप्लाई, दवाई, कड़ाई, सैनिटाइजेशन तथा चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की रोकथाम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड पर है। इसी कड़ी में जनपद शामली में उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल तथा सीएमएस डा. सफल कुमार के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आक्सीजन की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

आक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से किए जाने के बंदोबस्त समय से किए जाएं। दवाई की पूर्ण व्यवस्था, नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन के साथ-साथ जनपद में सैनिटाइजेशन का काम प्रारंभ कराया जाए। जिससे की कोरोना महामारी से निपटा जा सके।

कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने नागरिकों से अपील की कि वह लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के घर के बाहर ना निकलें। साथ ही, मास्क का प्रयोग अवश्य करें, जिससे कि लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img