Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लंबे समय से खालिस्तानी आतंकियों पर शिकंजा कस रही भारत की सुरक्षा एजेंसियों को गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए पंजाब में टारगेट किलिंग करवाने वाले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को सुरक्षा एजेंसियां दुबई से डिपोर्ट करके दिल्ली लाईं। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने दिसंबर की शुरुआती हफ्तों में पांच आतंकियों को दबोचा था। उनसे पूछताछ में बिकरीवाल को लेकर खुलासा हुआ था।

दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से तीन ने पंजाब में पुलिस अधिकारी बलविंदर संधु की हत्या की थी। तीनों आरोपियों ने इस बात को पूछताछ में कबूल किया था कि उन्हें संधु की हत्या के लिए सुख बिकरीवाल ने दुबई से हुक्म दिया था। बिकरीवाल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर उन्हें यह आदेश दिया था।

दुबई में रहने के दौरान बिकरीवाल ने अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के खुलासे के बाद दुबई स्थित सुख बिकरीवाल के फ्लैट पर छापेमारी की गई, इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर इलाके से मुठभेड़ के बाद पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो आतंकी कश्मीर और तीन पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस्लामिक और खालिस्तानी आतंकियों ने एक-दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों का मकसद भारत के खिलाफ खालिस्तानी आंदोलन खड़ा करना है। गैंगस्टर सुख बिकरीवाल आईएसआई का मोहरा था, जो पंजाब में टारगेट किलिंग के लिए आदेश देता था। बताया गया है कि बिकरीवाल ने ही आतंक का सफाया कर रहे बलविंदर सिंह संधु की हत्या के लिए पकड़े गए पांच आतंकियों में से तीन को सुपारी दी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img