- पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 39400 रुपये किए बरामद
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदेनामाल में एक मकान पर छापेमारी की। चंदेनामाल निवासी आरोपी शिवम पुत्र सुभाष के मकान पर आरोपी बदमाश शिवम व उसके साथी अंकित पुत्र सौ सिंह व आकाश पुत्र मांगेराम से लूटी गई रकम को आपस में बांट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मकान पर छापेमारी की।
जहां पर पुलिस को देख आरोपी आकाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिवम व अंकित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बदमाशों के कब्जे से 39400 रुपया की नकदी बरामद की गई है। बदमाशों की निशानदेही पर लूट में प्रयोग की गई बिना नंबर की बाइक व धारदार हथियार 2 गडासे भी बरामद किए गए हैं पुलिस ने बदमाशों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विगत रहे की गत 28 जुलाई को वृद्ध रामपाल सिंह प्रजापत से बदमाशों ने उस समय लूट की वारदात को अंजाम दिया था जब पीड़ित कच्ची गढ़ी पंजाब नेशनल बैंक से 40000 रुपये की नकदी निकाल कर आ रहा था। साइकिल पर सवार होकर वृद्ध को ग्राम फूंसगढ़ के बाहर धक्का देकर बदमाशों ने साइकिल पर टंगा थैला लूट लिया था।

