Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार में गरजे अरविंद केजरीवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए। दिल्ली की तरह ही यहां की जनता का भी भला हो।

मुफ्त में तीर्थयात्रा करवाने का एलान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां यह एलान करने आया हूं कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हम दिल्ली की तरह यहां भी तीर्थयात्रा योजना शुरू करेंगे।

इसके तहत उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लोगों के लिए करतारपुर साहिब के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे। हम लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी सुधारेंगे।

दिल्ली में ऑटो वाले हमारे मुरीद

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2020 के चुनावों में मैंने दिल्ली में कहा था कि अगर मैंने काम नहीं किया होता तो मुझे वोट न दें।

चुनाव से पहले यह कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। आज मैं आपसे हमें एक मौका देने के लिए कहता हूं, जिसके बाद आप अन्य पार्टियों को वोट देना बंद कर देंगे।

कहा कि दिल्ली में हमारी जीत में ऑटो चालकों का 70 प्रतिशत योगदान है। दिल्ली के ऑटो वाले मुझे अपना भाई मानते हैं। वह ऑटो वाले हमारे मुरीद हैं।

कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने ऑटो चालकों के खाते में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए जमा किए। यहां मैं आप लोगों के रिश्ता बनाने आया हूं, आपको भाई बनाने आया हूं।

आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी अब मेरी है। इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रचार का पोस्टर एक ऑटो पर लगाया और ऑटो में बैठकर हरिद्वार में निकले। उनके साथ आगामी चुनाव में आप पाटी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी शामिल रहे।

आज साढ़े पांच घंटे तक हरिद्वार में केजरीवाल 

सुबह वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार पहुचंने पर केजरीवाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दूसरी तरफ, अरविंद केजरीवाल के रोड शो को लेकर थाना स्तरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यातायात परिवर्तन रोड शो के दौरान ही किया गया है। वहीं रोड शो में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उत्तराखंड में दो दिन के दौरे पर आए थे मनीष सिसोदिया

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून व उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जबकि सासंद भगवंत मान ने ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकाली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिद्वार व ऋषिकेश का दौरा किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img